{"_id":"58cece954f1c1be4431a1d92","slug":"graminon-ne-gotaskar-ghere","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने गो तस्कर घेरे, लेकिन नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने गो तस्कर घेरे, लेकिन नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/चौसाना। खोड़समा-सकौती के जंगल में तस्करी कर लाए जा रहे गोवंश को ग्रामीणों ने तस्करों का घेराव कर मुक्त करा लिया। ग्रामीणों को देखकर पशु तस्कर मौके से जंगल के रास्ते फरार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
चौसाना क्षेत्र में लगातार गो तस्करी हो रही है। मामला शनिवार रात का है। चौसाना के सकौती डेरा निवासी सत्येंद्र सिंह उर्फ सत्ता सरदार के डेरे से होते कुछ पशु तस्कर हरियाणा से कटान के लिए गोवंश ला रहे थे। जैसे ही पशु तस्कर गोवंश के साथ डेरे के नजदीक पहुंचे तो शोर-शराबा और कुत्तों के भौंकने की आहट से ग्रामीणों में जाग हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घेराव कर पशु तस्करों को एक गाय और बछड़े के साथ पकड़ लिया। अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचें तो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
ग्रामीणों ने तस्करों को पकड़ने के लिए जंगल की छानबीन की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं लग सके। आरोप है कि ग्रामीणों ने यूपी डायल-100 पर सूचना देकर सहायता मांगी, लेकिन पुलिस एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। सत्येंद्र सिंह ने साजिद, आबिद पुत्र मतलूब निवासी बल्लामाजरा को नामजद करते तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि चौसाना क्षेत्र के दो घाटों पर बड़ी मात्रा में शराब और गोवंश की तस्करी होती है। डायल-100 की दो-दो गाड़ियां सिर्फ यमुना तटबंध के आसपास घूमती रहती हैं, बावजूद इसके यहां तस्करी नहीं रुक रही है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोगों में रोष व्याप्त है।