फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   graminon ko bandhak banakar loot

ग्रामीणों को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
graminon ko bandhak banakar loot
कांधला के अंबेहटा में हुई वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
कांधला। गांव अंबेहटा में बदमाशों नें ग्रामीणों को बंधक बनाकर नगदी सहित लाखों रुपये कीमत के जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। थाना कांधला क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी सरवर मंगलवार शाम अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। घर पर उसकी मां और बहन मौजूद थीं। 
विज्ञापन


रात में आधा दर्जन बदमाश घर में घुस गए और मां बेटी को कमरे में बंधक बनाकर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने गांव के ही इनाम के घर को निशाना बनाते हुए वहां पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर घर में रखी पांच हजार रुपये की नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने जाहिद के घर पर धावा बोलते हुए वहां से सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


किसी तरह से पीड़ित लोगों ने बंधनमुक्त होकर शोर मचाया। शोरशराबा होने पर गांव के अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए।  ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कांधला थाना पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को पीड़ित ग्रामीणो ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई  की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान का कहना है कि गांव में लूट की कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीण के घर में चोरी हुई थी पुलिस ने सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed