फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Govans-laden car caught, beaten two youths

गोवंश से लदी गाड़ी पकड़ी, दो युवकों को पीटा

Mon, 20 Aug 2018 11:50 PM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 20 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Govans-laden car caught, beaten two youths
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कटान के लिए ले जाए जा रहे गोवंश से लदी गाड़ी कोे हिंदू गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इस दौरान तीन युवक मौके से भाग गए, जबकि दो को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नगर के सती वाला मंदिर की तरफ से एक टाटा मैक्स गाड़ी में पांच युवक गोवंश को जबरदस्ती ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंचे गोरक्षा के दल के लोगों ने उनको रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसी दौरान गाड़ी में सवार युवकों पर गाड़ी चढ़ने की कोशिश की। मगर गोरक्षा दल के लोगों ने उनको पकड़ लिया। इस दौरान तीन लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और मौके पर पकड़े गए दोनों युवकों की धुनाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े एक आरोपियों ने अपने नाम दिलशाद पुत्र शौकत, शहजाद पुत्र असगर निवासीगण गांव कुड़ाना बताए। मामले में हिंदु गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल पुत्र पदम प्रकाश निवासी श्रीपाल विहार शामली की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी से बरामद गोवंश कटान के लिए जा रहे थे। उधर, एसओ आदर्श मंडी धर्मेंद्र पंवार का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 10 के खिलाफ रिपोर्ट
शामली। गोवंश ले जा रहे युवकों को सरेआम पीटने पर पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना होने से टल गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों की पिटाई करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  सोमवार सुबह हिंदू गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में गुरुद्वारा तिराहे के पास गोवंश लदे वाहन को रोका और उसमें से दो युवकों को उतारकर लात घूंसे तथा बेल्टों से पीटा।

मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई थी। गनीमत रही कि इसी दौरान दो सिपाही मौके पर पहुंचे तथा भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ा लिया था। यदि पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंच पाती, तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं, बाद में भीड़ द्वारा युवकों की पिटाई करने का वीडियो भी वायरल हो गया। मामले को गंभीरता को लेते हुए आदर्श मंडी थाना पुलिस ने हिंदू गोरक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज बंसल सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि पिटाई करने वालोें में आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि यदि कोई घटना होती है, तो पुलिस को सूचना दी जाए। पुलिस उसमें कार्रवाई करेगी। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। यदि कोई कानून हाथ में लेगा, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed