घेर में की जा रही थी गोकशी, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव टपराना में तहसीन के घेर में छापा मारा, तो वहां भगदड़ मच गई। थानाध्यक्ष अवनीश गौतम के मुताबिक मौके से तहसीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जबकि उसके साथी इकराम और इमरान मौके से फरार हो गए। मौके से खाल और उपकरण बरामद हुए। पशु चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में खाल गोवंश के होने की पुष्टि हुई।
इसके बाद आरोपी तहसीन तथा उसके दोनों साथियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दोपहर बाद आरोपी तहसीन को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।