फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Complaint filed against three individuals in the case of a farmer who set himself on fire

Kurukshetra News: खुद आग लगाने वाले किसान के मामले में तीन के खिलाफ शिकायत

Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Oct 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against three individuals in the case of a farmer who set himself on fire
कुरुक्षेत्र। खेत में बिजली के खंभे लगाने के विवाद में खुद को आग लगाने वाले किसान के मामले में उसके गांव के करीब 40 ग्रामीण कुरुक्षेत्र स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से मिले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें तीन लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बिजली निगम के दो कर्मचारियों और पड़ोसी चरणजीत सिंह का नाम शामिल किया गया है। एसपी चंद्रमोहन ने शिकायत को जांच के लिए डीएसपी शाहाबाद के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

किसान के बड़े भाई जग्गीर सिंह ने बताया कि वह नगर डैम में नौका चलाने का काम करते हैं। वह ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे।
उनके अनुसार, एसपी ने चार ग्रामीणों को अंदर बुलाकर उनकी शिकायत सुनी और इसके बाद शिकायत डीएसपी शाहाबाद को भेज दी। जग्गीर सिंह ने बताया कि उनके भाई की हालत बेहद गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली निगम के कर्मचारी उनके परिवार को लगातार चक्कर कटवा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed