{"_id":"575320704f1c1b903c108e12","slug":"gangrape-by-four-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान सहित चार ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान सहित चार ने किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने ग्राम प्रधान और उसके तीन साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी दूसरे समुदाय की महिला ने शनिवार अपराह्न करीब चार बजे बाबरी थाने पहुंचकर तहरीर दी। महिला ने बताया कि पड़ोसी गांव और उनके गांव का सेक्रेटरी एक ही है। दोपहर करीब डेढ़ बजे पड़ोसी गांव के प्रधान ने उन्हें कॉल करके कहा कि तुम सरकारी योजना में अपना मकान बनवाना चाहती हो। तुम्हारे गांव का सेक्रेटरी मेरे यहां बैठा हुआ है, तुम भी यहीं आ जाओ, तो तुम्हारे मकान की फाइल पास करा देंगे।
महिला का कहना है कि जब वह प्रधान के मकान पर पहुंची, तो वहां सेक्रेटरी नहीं था। इसी दौरान प्रधान और उनके तीन समर्थकों ने उसे मकान में बंद कर लिया। आरोप है कि प्रधान तथा तीनों समर्थकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उसे डराया धमकाया और कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की, तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ग्राम प्रधान और उसके तीनों समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। बाबरी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।