{"_id":"57cdc21c4f1c1bb030318656","slug":"gangmen-beaten-to-the-railway-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगमैन ने रेलवे इंजीनियर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगमैन ने रेलवे इंजीनियर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हिंड रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह गैंगमैन के साथ रेलवे के इंजीनियर की कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने उसको पीटकर घायल कर दिया। इंजीनियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सें गंभीर हालत के उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सेक्शन इंजीनियर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान वर्दी पहनने को लेकर उनकी गैंगमैन शुभम से कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उसी दौरान गैंगमैन शुभम, पीयूष और गौरव ने मिलकर इंजीनियर संजय शर्मा को बुरी तरह पीट दिया और फरार हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत जीआरपी थाने में की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना जीआरपी कार्यवाहक प्रभारी विरेंद्र राणा का कहना है कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।