{"_id":"5cd33640018f94655b7ef870c177182f","slug":"gang-rape-porn-clips-on-the-net-cast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप कर अश्लील क्लिप नेट पर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप कर अश्लील क्लिप नेट पर डाली
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दरिंदों ने विवाहिता की जिंदगी में जहर घोल दिया। शादी से तीन साल पूर्व अपहरण कर युवती के साथ गैंगरेप करने वालों ने अश्लील क्लिप बना ली थी। अब उसी क्लिप को इंटरनेट के जरिये सार्वजनिक कर ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। पीड़िता को पुलिस भी न्याय दिलाने की बजाय इधर से उधर टरकाने में लगी हुई है।
यह सनसनीखेज मामला गढ़ीपुख्ता क्षेत्र का है। क्षेत्र के एक गांव की युवती का करीब चार साल पहले गांव नहर माजरा के युवकों ने अपहरण कर उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी अश्लील क्लिपिंग भी बनाई गई। तब युवती को अश्लील क्लिप के बारे में जानकारी नहीं थी।
इसी बीच एक साल पूर्व युवती की शादी हरियाणा के रोहतक जिले में हुई और वह ससुराल जाकर रहने लगी। वहां भी दरिंदों ने विवाहिता का पीछा नहीं छोड़ा और ससुराल से घर आई विवाहिता को अश्लील क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। विवाहिता को जब क्लिप के बारे में पता लगा, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विवाहिता ने दरिंदों के हाथ पैर जोड़े, लेकिन वह नहीं माने और वीडियो को इंटरनेट पर डाल दिया। विवाहिता ससुराल लौटी, तो इंटरनेट पर डाली गई वीडियो के बारे में उन्हें भी पता चल गया। इस घटना से दुखी विवाहिता ने कुरुक्षेत्र थाने में घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
हरियाणा पुलिस की बेरुखी से आजिज पीड़िता ने शामली जिले में पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। कई बार गढ़ीपुख्ता थाने भी गई, मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने एसपी विजय भूषण से मिलकर अपना दुखड़ा रोया, तब जाकर एसपी के निर्देश पर आरोपी देवेंद्र, अंकित, राधेश्याम, राजकुमार व अजय निवासी नहर माजरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
एसओ गढ़ीपुख्ता अमरदीप लाल ने बताया कि मामला 2012 का है। इसमें गंभीरता से विवेचना कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। पीड़िता ने गत सितंबर माह में हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से भेजे गए पत्र के जवाब में कुरुक्षेत्र एसपी ने कहा था कि महिला ने घटनास्थल शामली का बताया है। लिहाजा कार्रवाई वहीं होनी चाहिए।