फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fraud in the name of getting a job

नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी

Mon, 24 Apr 2017 12:01 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of getting a job
धोखा - फोटो : demo pic
कैराना। सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को वन निगम का राज्यमंत्री बताकर नौ महीने पूर्व युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दस लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने फर्जी राज्यमंत्री तथा शामली के एक कथित जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


ग्राम पंजीठ निवासी मुनफेद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए अवगत कराया कि समाजवादी पार्टी के एक कथित नेता ने मेरठ निवासी रिहान को वन निगम का राज्यमंत्री बताते हुए पहले उससे मुलाकात कराई थी। उक्त आरोपी ने वन विभाग या आबकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक से ढाई ढाई लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


सपा नेता और कथित राज्यमंत्री को 3 अगस्त 2016 को बरनावी में नसीम के आवास पर बुलाया। वहीं पर उसके अलावा नसीम, इनाम व इरफान निवासी पंजीठ को नौकरी दिलाने के एवज में कथित मंत्री को नौ लाख 30 हजार नकद व 70 हजार रुपये उसके बैंक खाते में डलवा दिए। बाद में नौकरी नहीं मिलने पर वे परेशान होकर शामली व मेरठ के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें पता चला कि कथित राज्यमंत्री रिहान धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में मेरठ जेल में बंद है, जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी फर्जी राज्यमंत्री मेरठ जेल मेें बंद है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed