{"_id":"57c9c2264f1c1b660b2cbf59","slug":"found-hanged-man-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला युवक, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला युवक, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 02 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। मौहम्मदपुर राई में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गांव मौहम्मदपुर राई में सनव्वर (35) का मकान लोहिया आवास योजना के तहत बनाया जा रहा है। सनव्वर शुक्रवार सुबह जमाती उसके मकान पर पहुंचे। मकान में दरवाजा नहीं होने के कारण जमाती जैसे ही अंदर वाले कमरे में पहुंचे तो वहां सनव्वर का शव छत में लगे गाटर से रस्सी के सहारे लटका मिला।
इसके बाद मौके पर ग्रामीण जमा हो गए तथा पुलिस को सूचना दी। प्रधान यूसुफ ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। ग्रामीणों ने बताया कि सनव्वर मजदूरी करता था तथा उसकी शादी बिहार निवासी नाजमा से हुई थी। जिसके तीन लड़कियां और दो लड़के हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सनव्वर की मां बिलकिश ने सनव्वर की पत्नी नाजमा पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप है कि नाजमा के कारण परिवार में विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने नाजमा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि सनव्वर की मौत कैसे हुई, उसने आत्महत्या की या हत्या कर उसका शव फंदे पर लटकाया गया। उसकी पत्नी से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।