{"_id":"591753104f1c1b0a698523b6","slug":"forgery-in-the-name-of-the-prime-minister-s-currency-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर जालसाजी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर जालसाजी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के नाम पर ठगी के बाद अब नगर में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर ठगी के मामले प्रकाश में आए है। पीड़ित लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला पुरी वाली गली शांति नगर निवासी मनोज कुमार, इंद्रपाल, कमलेश सैनी, कमलेश गुप्ता, रविंद्र कश्यप, ब्रजपाल आदि ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नगर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी एक महिला ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक में कर्मचारी होना बताकर मुद्रा योजना के नाम पर एक लाख रुपये लोन दिलाने की बात कहते हुए दस-दस हजार रुपये सुविधा शुल्क लिया।
यहीं नहीं लोगों के भारतीय स्टेट बैंक के लोन के फार्म पर बकायदा फोटो लगाकर साइन भी करवाए गए। इस बात को साल भर हो गया, लेकिन आज तक न तो लोन पास हुआ और न ही महिला ने उनके रुपये वापस किए।
विज्ञापन
अब पीड़ित अपने रुपयों की मांग कर रहे है तो आरोपी महिला धमकी दे रही है। पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा की जा रही है।