{"_id":"58a741204f1c1bb901d83f1a","slug":"firing-the-soldier-was-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में सिपाही ने कर दी फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में सिपाही ने कर दी फायरिंग
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बनत में उत्तरप्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने शराब के नशे में सरकारी राइफल से फायरिंग कर दी। फायरिंग से आस-पास भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 100 की गाड़ी ने सिपाही के कब्जे से राइफल को ले लिया और सिपाही का मेडिकल कराया है। मामले में एसएसपी सहारनपुर को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
मदनपाल निवासी बागपत यूपी पुलिस का सिपाही है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग सहारनपुर पुलिस लाइन में चल रही है। उसने शामली के बनत में कमरा किराए पर ले रखा और वही पर रहता है। शुक्रवार को वह सहारनपुर से लौटा और इस दौरान उसने शराब पी ली। शराब के नशे में उसने बनत में फायरिंग कर दी। फायरिंग होने पर आस-पास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सिपाही द्वारा फायरिंग करने की सूचना पब्लिक ने कंट्रोल रूम पर दी। जिसके बाद डायल-100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके कब्जे से राईफल ले ली और आरोपी सिपाही को थाना आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने सिपाही का मेडिकल कराया है। एसओ आदर्श मंडी थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि सिपाही का मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में एसएसपी सहारनपुर को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उसी स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राइफल को कब्जे में लेकर थाने में जमा करा दिया गया है।