फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fire at the shop, two bikes were also burnt

दुकान में लगी आग, दो बाइकें भी जलीं  

Thu, 13 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 13 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fire at the shop, two bikes were also burnt
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में दुकान में लगी आग। - फोटो : amar ujala
शामली के बाबरी के गांव बुटराड़ा में दुकान के अंदर अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बेचने का धंधा भारी पड़ गया। मामूली चिंगारी से भड़की आग ने दुकान को आगोश में ले लिया और दुकान के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिलें भी जल गई। आग लगने के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


गांव बाबरी निवासी नरेश सैनी ने बुटराड़ा गांव में खानपुर मार्ग पर अच्छन की दुकान किराए पर ले रखी है। ग्रामीणों के मुताबिक दुकान में मैकेनिक का कार्य होने के साथ ही अवैध रूप से डीजल और पेट्रोल बिक्री का धंधा भी चल रहा था। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जब नरेश दुकान में बैठा था, तो चिंगारी से भड़की आग डीजल और पेट्रोल ने पकड़ ली। इसके बाद दुकान में आग लग गई और नरेश सैनी ने दुकान से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते दुकान आग का गोला बन गई तथा दुकान के बाहर खड़ीं दो मोटर साइकिलों को भी आग ने चपेट में ले लिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना दिए जाने पर शामली से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत करके आग बुझाई। 
विज्ञापन

 

फसल जलकर राख   
चौसाना।चौसाना क्षेत्र में फसल में आग लगने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को गांव बल्ला माजरा में करीब 100 बीघा लाहन (फसल का बचा अवशेष) में भीषण आग लग गई। आग आसपास के खेतों में फैलने वाली थी, लेकिन ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग बुझा दी। चौसाना -ऊन मार्ग पर गांव बल्ला माजरा में गेहूं कटाई के बाद खेत में छोड़े गए करीब 100 बीघा फसल में आग धधक उठी। जब तक ग्रामीणों को आग का पता लगा, आग विकराल हो गई। मौके पर सैकड़ों किसान इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। वहीं, चौसाना चौकी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उधर, झिंझाना क्षेत्र के गांव याहियापुर के जंगल में किसान सरदार नरवेर सिंह की गेहूं की फसल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed