{"_id":"5839d0d14f1c1b242413e1af","slug":"fir-against-eight-people-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में गोलीबारी में हुई युवक की मौत के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना को लेकर गांव तनाव की स्थिति बरकरार है।
गांव हसनपुर लुहारी में शुक्रवार रात कुरैशी बिरादरी के दो पक्षों में टकराव हो गया था। इस दौरान धारदार हथियार चलने के साथ ही जमकर फायरिंग हुई थी। गोली लगने से एक पक्ष के गुलजार कुरैशी उर्फ मोटा की मौत हो गई। मामले में इकराम पुत्र मखमूल कुरैशी की ओर से तहरीर देकर वकील पुत्र अजीज, सलीम पुत्र वकील, नदीम पुत्र सलीम, राजा पुत्र वकील, शहजाद उर्फ लक्कड़ पुत्र अब्दुल गनी, वशीम पुत्र वकील, गुलबहार पुत्र शमीम कुरैशी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने नामजद आरोपी भी संघर्ष में घायल हो गए थे। तीनों घायलों का पुलिस कस्टडी में उपचार चल रहा है। उधर, गुलजार का शव शनिवार को गांव में पहुंचा तो पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। सैकड़ों लोग उनके घर इकट्ठा हो गए। इसके बाद गमगीन माहौल में शव कब्रिस्तान ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन
मकानों पर लगे ताले ः हसनपुर लुहारी में फायरिंग में गुलजार की मौत के बाद तनाव बना है। एक तरफ जहां गुलजार के परिवार में मातम पसरा हुआ है, तो आरोपी पक्ष के लोग अपने घरों से फरार हो गए हैं। मकानों पर ताले लटक गए हैं।
तनाव के चलते गांव में तैनात रही पुलिस
शनिवार को जब गुलजार का शव हसनपुर लुहारी पहुंचा, तब थानाभवन थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। गांव में दोनों ही पक्षों के घरों के आसपास भी पुलिस तैनात रही, ताकि फिर से किसी तरह का विवाद न होने पाए। थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह ने बताया कि शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।