फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers sought protection money of 20 million

कैराना में किसान से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Tue, 04 Oct 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Oct 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers sought protection money of 20 million
extortion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। कैराना में रंगदारी मांगे जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह एक किसान के घर में बीस लाख की रंगदारी    की चिट्टी पड़ी मिली है। पीड़ित     ने मामले की तहरीर कोतवाली में    दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली के गांव गोगवान निवासी मतलूब खेती करते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह जाग होने के बाद उसने अपने घर का शटर खोला तो उसे वहां पर एक पत्र पड़ा मिला। उस वक्त को मतलूब ने उसे उठाकर बैठक में रख दिया। बाद में पशुओं का दूध निकालने के बाद उसने पत्र पढ़ा। चिट्टी में मतलूब से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


रंगदारी मांगने वाले ने चिट्ठी में बंदूक का निशान भी बनाकर भेजा है। रंगदारी मांगने वाले वाले ने सात अक्टूबर तक खेत में रुपये भेजने की बात कही है। चिट्ठी मिलने से मतलूब के परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही मतलूब कोतवाली में पहुंचा और वहां पर कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। उधर, सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर    ली गई है। दहशत फैलाने के लिए यह किसी शरारती तत्व की हरकत भी हो सकती है। सच्चाई पता लगने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed