{"_id":"58ff96674f1c1bbb38c0cc05","slug":"entering-the-house-firing-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दो दिन पूर्व महिला पर अपहरण का आरोप लगाने वाले युवक और उसके पिता ने आरोपियों के घर में घुसकर फायरिंग कर डाली। आरोपी पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका बेटा फरार है।
मोहल्ला जैर अंसारियान निवासी एक युवक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो दिन पहले पड़ोस का तैमूर उसके घर में घुस आया और उसकी बहन के साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसके कपडे़ फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया और फोन पर धमकियां दीं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तैमूर, उसका पिता वकील और मां उनके घर घुस आए और धमकियां देते हुए उनके ऊपर तमंचे से फायर किए।
मोहल्ले की ही एक महिला टीचर ने भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि तैमूर और उसका पिता वकील स्कूल आते जाते उसका पीछा करते हैं। उसके ऊपर अश्लील फब्तियां कसते हैं। आरोपी वकील ने उसके पिता से दो साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें मांगने के बाद भी आरोपी वापस नहीं कर रहे थे। उसके भाई ने जब आरोपियों का विरोध किया तो मंगलवार सुबह करीब सात बजे तैमूर, उसका पिता वकील और मां ताहिरा उसके घर आए और तमंचे से फायर किए।
विज्ञापन
उधर, कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तैमूर ने दो दिन पहले पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के लिए अपने ही अपहरण का झूठा नाटक रचा था। युवती और महिला टीचर के परिजनों पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामला फर्जी पाए जाने पर आरोपियों ने पीड़ितों के घर जाकर फायरिंग की। मामले में दोनों पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार दोपहर ढाई बजे आरोपी वकील निवासी मोहल्ला अंसारियान को कांधला तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, कैराना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक माह पूर्व घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे सिताब सिंह निवासी पावटी कलां को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दो दिन पूर्व आपस में झगड़ा, मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे इस्लाम, उमरदीन, गय्यूर, रोशन निवासी पावटी कलां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया।
वहीं, कैराना पुलिस ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार करके सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अदालतों द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए जाने पर राशिद निवासी तीतरवाड़ा, फरमान, सरवर, इरफान, हुस्ना निवासी जहानपुरा, बिलाल निवासी छडियान, अकरम, अहमद व रिजवान निवासी जामा मस्जिद को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया।
गेहूं काटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
कैराना। गांव मामौर में गेहूं काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार शाम ग्राम मामौर में खेत से गेहूं काटने के विवाद में सत्यपाल निवासी सहपत और नफेसिंह पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि झगड़ा करने के आरोप में सत्यपाल, अंग्रेज व नीरज निवासी सहपत तथा दूसरे पक्ष के नफेसिंह निवासी मामौर, राजेश, संजय, ओमवीर निवासी तीतरवाड़ा व ओमवीर निवासी कैराना का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
पुलिस पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
कांधला। 14 साल पूर्व पुलिस पर फायरिंग करने के मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। मामला 14 साल पूर्व वर्ष 2003 का है।
तत्कालीन कांधला थाना प्रभारी रईसपाल सिंह जब पुलिसकर्मियों के साथ कांधला की पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गश्त कर रहे थे, तो अंधेरे में खड़ा युवक पुलिस के टोकने पर फायरिंग करके फरार हो गया था। मामले में थाना प्रभारी रईसपाल सिंह ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मामले की विवेचना के दौरान फरार हुए आरोपी जमशेद पुत्र सादिक निवासी मोहल्ला रेतीवाला कस्बा थानाभवन का नाम प्रकाश में आया था। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया था। बाद में जमशेद पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका डाली गई थी, लेकिन लंबे समय से जमशेद कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। इसी के चलते न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी जमशेद सोमवार की रात उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।