फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entered the house and said the attack

घर में घुसकर बोला जानलेवा हमला

Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and said the attack
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली के जलालाबाद में छेड़छाड़ के विरोध पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग की गई। पांच हमलावरों को पुलिस ने मौके पर दबोच लिया। 
विज्ञापन


बुधवार शाम जलालाबाद के मोहल्ला पीठ मैदान मोहम्मदीगंज निवासी पूर्व सभासद करीमुल्ला के बेटे जावेद और मोहल्ला कोटला निवासी सोनू पुत्र इसराईल कुरैशी के बीच युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


रात में ही कस्बे के गणमान्य लोगों ने पूर्व चेयरमैन अशरफ अली के आवास पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। बृहस्पतिवार को एक पक्ष के 30 से 40 लोगों ने पूर्व सभासद करीमुल्ला के मकान पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में करीमुल्ला, अजीज, नौशाद, आबिद, जावेद, फरीदा आदि घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए हमलावरों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग की। जिसके बाद थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई।

मामला बढ़ने पर सीओ भूषण वर्मा और थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और हमलावरों पर लाठियां भांजकर तितर बितर किया। पुलिस ने घायलों को थानाभवन चिकित्सालय में भर्ती कराया।


इस मामले में करीमुल्ला पक्ष की ओर सोनू, मोहसीन, दिलदार, युसूफ, कालू, इंतजार, सादाब, मुजम्मिल, तालिब, शोएब समेत 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को भी हिरासत में लिया। उधर, सीओ भूषण वर्मा का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed