फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dowry woman murder

दहेज के लिए महिला की हत्या

Thu, 18 May 2017 12:03 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dowry woman murder
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला की हत्या कर दी गई। मृतका के मायके पक्ष वालों का आरोप है कि महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शामली के मोहल्ला रेलपार निवासी पिंकी की शादी एक वर्ष पूर्व थाना कांधला क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। मायके पक्ष के लोगों के अनुसार शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पूरी न होने पर पिंकी का उत्पीड़न कर रहे थे, जिसके चलते दंपति में विवाद भी रहने लगा था।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व महिला की पति के साथ कहासुनी हो गई थी। पति के साथ झगड़ा होने पर विवाहिता ने अपने मायके वालों को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुला लिया था। दोनो पक्षों में समझौता होने के बाद मायके पक्ष के लोग लौट गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मंगलवार रात पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने की वजह से पिंकी की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसको शामली स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के संबंध में मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।


पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पिंकी के पिता की तहरीर पर आरोपी पति प्रवीण के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उधर, पंजोखरा गांव के लोगों में चर्चा रही कि पिंकी ने जहर खाकर
खुदकुशी की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed