फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Douba to a member of the recovery collector

वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य को दबोचा

Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 10 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
Douba to a member of the recovery collector
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/झिंझाना। मेरठ-करनाल हाइवे पर चलने वाले ट्रक चालकों को धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार मौके से फरार हो गए। ट्रक चालक की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रविवार को सीओ कैराना राजेश तिवारी ने थाना झिंझाना पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर हरियाणा की ओर से आने वाले ओवरलोड ट्रकों को पुलिस व आरटीओ से बचाने के नाम रुपये वसूलने का धंधा चल रहा था। पांच लोगों का एक गिरोह इस काम को अंजाम दे रहा था। गिरोह ट्रक चालकों को भय दिखाकर उनसे दो हजार रुपये प्रति ट्रक वसूल रहे थे।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि रविवार को थाने में एक ट्रक चालक अनादिल पुत्र सन्नवर, निवासी मोहल्ला बेगसराय थाना कोतवाली संभल ने पुलिस को सूचना दी कि उससे जबरदस्ती रंगदारी के नाम पर दो हजार रुपये वसूल कर रहे हैं। नहीं देने पर धमकी दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छापा मारा और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक ने अपना नाम जिंदा पुत्र बासा निवासी गांव ख्वाजपुरा थाना झिंझाना बताया। पुलिस ने उससे फरार हुए उसके साथियों के बारे में पूछताछ की तो उनके नाम अफसर, सादिक निवासी गांव केरटू व वसीम व अमजद निवासी गांव माल्हीपुरा थाना कांधला बताए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान थाना प्रभारी एमएस गिल तथा अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed