फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Documented reports of police involved in the investigation

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी कांधला पुलिस

Mon, 10 Oct 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 10 Oct 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
Documented reports of police involved in the investigation
- फोटो : demo pics
कांधला। गले में सैंडल डालकर विकलांग छात्र को स्कूल में घुमाने के प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी वीरेंद्र सिंह का विकलांग पुत्र तन्मय क्षेत्र के गांव डांगरौल के निकट एक स्कूल में पढ़ता है। पैर में खराबी होने के कारण छात्र शनिवार को स्कूल में जूतों की जगह सैंडल पहनकर चला गया था। स्कूल में क्लास टीचर ने छात्र को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उसकी सैंडल गले में डाल दी थी और अपमानित करते हुए स्कूल में घुमाया था।
विज्ञापन


मानसिक प्रताड़ना के कारण गहरा आघात लगने पर छात्र को बुखार हो गया था। स्कूल से घर आने के बाद छात्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। छात्र के परिजनों ने आरोपी क्लास टीचर सहित कई अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed