{"_id":"5bc22e35bdec2269c10f83de","slug":"dindhaahre-badhev-me-chaatr-ko-goli-maali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बधेव में छात्र को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बधेव में छात्र को मारी गोली
amarujala
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बधेव में मकान के दरवाजे पर कुत्ता बांधने का विरोध करने पर कक्षा 11 के छात्र को गोली मार दी गई। उसकी गर्दन के पास गोली लगी है, जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली मारने के मुख्य आरोपी सहित तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ ले जाया गया। वहां प्राइवेट अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव बधेव निवासी सुनील कश्यप का बेटा सचिन कश्यप (17 ) कक्षा 11 का छात्र है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने चाचा के बेटे राजेश और सन्नी को गांव में प्राइमरी पाठशाला में छोड़ने गया था। स्कूल के पास ही सचिन उर्फ ठंडा पुत्र अनंगपाल का मकान है। मकान के दरवाजे पर सचिन ने कुत्ता बांध रखा है, जो स्कूल आने जाने वाले बच्चों को देख भोंकता है और काटने की कोशिश करता है। सचिन कश्यप दोनों बच्चों को स्कूल में छोड़ने जा रहा था, तो कुत्ता उस पर भी झपटा, जिस कारण सचिन ने दरवाजे पर कुत्ता बांधने का विरोध कर दिया। इसी बात पर आरोपी सचिन उर्फ ठंडा ने तमंचे से छात्र सचिन को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने पर लहूलुहान हालत में करीब 15 कदम तक सचिन चलकर गिर पड़ा। इसके बाद सचिन के परिजन भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने घायल सचिन को शामली स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाकर बाईपास पर कैलाशी हॉस्पिटल में छात्र को भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उधर, वारदात की सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा गोली मारने के आरोपी सचिन उर्फ ठंडा तथा उसके मकान में मौजूद दो युवकों को पकड़ लिया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। वहीं, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कराई तथा थाने पहुंचकर छात्र के दादा पाल्ला तथा पिता सुनील कश्यप से विवाद के बारे में जानकारी की। छात्र के दादा पाल्ला ने बताया कि आरोपी सचिन ने घर के दरवाजे पर कुत्ता बांध रखा है, जिस कारण स्कूल आने जाने वाले बच्चे भयभीत रहते हैं। उनके पोते सचिन कश्यप ने दरवाजे पर कुत्ता बांधने का विरोध किया, जिस कारण उसे गोली मार दी गई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि छात्र के पिता सुनील कश्यप की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- मौके से तमंचा और एक पिस्टलनुमा खिलौना भी मिला
घटना की सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस गांव बधेव में पहुंची और आरोपी सचिन उर्फ ठंडा के घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को मौके से एक तमंचा तथा पिस्टलनुमा खिलौना भी मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।
नशे का आदी है आरोपी ठंडा
छात्र को गोली मारने वाला आरोपी सचिन उर्फ ठंडा नशे का आदी है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा, तब भी वह नशे की हालत में था। उसके माता पिता और भाई की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। जबकि एक बहन विवाहित है वह अपनी ससुराल में रहती है। यह मालूम चला है कि आरोपी सचिन के खिलाफ पूर्व में चोरी के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। वहीं, आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसको परेशान किया जा रहा था और पूर्व में मारपीट की गई थी।
परिवार में इकलौता है सचिन कश्यप
छात्र सचिन कश्यप को गोली मारे जाने के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि सचिन अपने परिवार में इकलौता बेटा है। उसकी एक छोटी बहन है। वहीं, जहां पर छात्र सचिन कश्यप लहूलुहान होकर गिरा, वहां एक चाकू भी पड़ा मिला, लेकिन चाकू का इस्तेमाल छात्र पर हमले में नहीं किया गया।