{"_id":"57c728464f1c1b326d2cb1a6","slug":"dgp-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी से की गई शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजीपी से की गई शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला आजाद चौक काजीवाड़ा के लोगों ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर नसीम भूरा पक्ष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पूर्व में इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट तथा अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
बुधवार को डीजीपी को पत्र भेजकर कहा गया कि नसीम भूरा के अलावा इसके पक्ष के 21 लोग आपराधिक मामलों में लिप्त हैं। मोहल्ले में आती जाती लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं तथा विरोध करने पर हमला कर देते हैं। पिछले दिनों इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने फायरिंग तथा पथराव किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। उस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, मगर बाकी सभी आरोपी खुले घूम रहे हैं। आरोप है कि शामली कोतवाली पुलिस भी प्रकरण में लचर रवैया बनाए हुए है।
इसकी वजह से आरोपियों के कारण मोहल्ले वाले दहशत में हैं। यही नहीं पीड़ितों के खिलाफ पुलिस से मिलीभगत करके फर्जी रिपोर्ट भी दर्ज करा देते हैं। शिकायत पत्र के साथ आरोपियों की पूर्व के आपराधिक रिकार्ड का हवाला भी दिया गया है। शिकायत पत्र भेजने वालों में मोहम्मद नवाब, अकरम, जावेद, टीटू, रहीस, कमल, अहसान, अजय, अमरीश, मदन, सलीम, मुन्नू, मोहसिन, महबूब, गुलफाम, राशिद, मोइन आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।