{"_id":"5b8ed171867a55485127c9f4","slug":"death-toll-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में हुई सैनिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में हुई सैनिक की मौत
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
शामली। असम रायफल्स में तैनात सैनिक अनिल की सोमवार को हादसे में मौत होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शामली तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी अनिल (35) पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश 2006 में असम रायफल्स में बतौर सैनिक भर्ती हुआ था। करीब डेढ़ साल से एनएसजी के ट्रेनिंग सेंटर मानेसर (गुरुग्राम) में तैनात था।
सोमवार को बाजार से सामान लेने जाते समय हादसे में अनिल की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर परिवार के लोगों में मातम पसर गया। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अनिल का शव लेकर असम रायफल्स के जवान गांव हसनपुर में पहुंचे। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। बाद में गमगीन माहौल में सैनिक अनिल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम शामली, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित ग्राम प्रधान के पति और अन्य गांव के लोग भी मौजूद रहे। सैनिक अनिल की मौत पर सभी ने संवेदना व्यक्त की।
मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया : अनिल की दो संतान हैं, जिनमें बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। जब अनिल का शव गांव में पहुंचा, तो परिवार के लोग बिलखते हुए रोने लगे। अनिल की पत्नी शालू, मां वेदवती के अलावा अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इन्हें देखकर दोनों मासूम बच्चे भी रोने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि अनिल के चार भाई हैं, जिनमें दो भाई यूपी पुलिस में है, जबकि एक भाई गांव में ही खेती संभालता है। अनिल अपनी पत्नी और बच्चों को साथ रखता था।