फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death in the suspect's condition

युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 22 Apr 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sat, 22 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Death in the suspect's condition
जांच - फोटो : demopic
शामली के कांधला कस्बे में युवती और उसके प्रेमी को परिजनों ने साथ-साथ देख लिया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही युवती की मौत हो गई। रात में ही उसे अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से युवक भी लापता है। क्षेत्र में युवती की ऑनरकिलिंग किए जाने की चर्चा है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली एक युवती का पड़ोसी युवक के साथ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को यह बात पसंद नहीं थी। इसको लेकर कई बार दोनो परिवार के बीच विवाद भी हो चुका है। समाज के लोगों ने मामले में हस्तक्षेप कर युवक-युवती की शादी कराने का प्रयास किया था, लेकिन लड़की पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ। परिजनों के विरोध के बावजूद युवक और युवती का प्रेम प्रसंग जारी रहा। दोनों परिजनों से नजरें बचाकर एक-दूसरे से मिलते रहे। दोनों शादी करने पर जिद पर अड़े थे, लेकिन परिजनों में कोई सहमति नहीं बन सकी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि दो दिन पूर्व युवती को युवक के साथ देख लेने पर परिवार ने विरोध किया था, तो दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए थे।

विज्ञापन


मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों ने उस समय समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। बृहस्पतिवार रात फिर से युवती के परिजनों ने उसे युवक के साथ देख लिया। परिजन उस समय युवती को घर ले आए, जबकि युवक मौके से फरार हो गया। कुछ घंटे बाद ही युवती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही उसे अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, घटना के बाद बाद से युवक भी लापता है। युवक के परिजन डरे हुए हैं और कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। क्षेत्र में युवती की ऑनरकिलिंग किए जाने की चर्चा है। इस संबंध में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed