फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cousin's murder for ancestral house in Jhinjana

झिंझाना में पुश्तैनी मकान के िलए चचेरे भाई का कत्ल

Sat, 06 May 2017 12:23 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Cousin's murder for ancestral house in Jhinjana
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। गांव मस्तगढ़ में पुश्तैनी मकान को लेकर चली आ रही रंजिश में पांच भाइयों ने चाचा के लड़के की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आई  युवक की मां और भाई को गंभीर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे गांव मस्तगढ़ में भोजराज (25) अपने घर में बैठा हुआ था। आरोप है कि तभी उसके तहेरे भाई धारा, जीवन, जीत सिंह, शेर सिंह, राजेश हाथों में धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और उस पर हमला कर दिया। घायल भोजराज जान बचाने के लिये घर से बाहर भागा, मगर हमलावरों के चंगुल से छूट नहीं पाया। चीख-पुकार सुनकर बचाव    में आये उसके बडे़ भाई भगत सिंह और मां गीता पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया और मौके से    फरार हो गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को रात में ही झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया   गया। मगर, भोजराज की मौत हो चुकी थी। उसकी बहन बबली ने बताया कि पुश्तैनी मकान को लेकर अपने खानदानी पांच भाइयों में   रंजिश चली आ रही है। इसी मकान को लेकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। साथ ही    गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।


पुलिस और चिकित्सक की लापरवाही
झिंझाना (ब्यूरो)। भोजराज के छोटे भाई बंशी ने बताया कि जैसे ही हमला हुआ परिजनों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना देनी चाही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद में झिंझाना थाने के नंबर पर सूचना दी गई। उधर घायलों को सीएचसी पर लाया गया, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं मिले। घंटो तक घायल सीएचसी के बाहर फर्श पर पड़े तड़पते रहे। काफी देर बाद आये वार्ड ब्वाय और फार्मेसिस्ट ने उन्हें शामली चिकित्सालय रेफर किया, जहां से उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर     दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed