{"_id":"5bad2a19867a557ff747ef31","slug":"commotion-in-the-city-after-the-breeding-of-cattle","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गोवंशीय पशु मृत मिलने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में गोवंशीय पशु मृत मिलने पर हंगामा
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अलग-अलग स्थान पर तीन गोवंश मृत पड़े मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। आशंका जताई कि गोवंश को जहर देकर हत्या की गई है। पुलिस ने पशु पालन विभाग की टीम बुलाकर जांच कराई। बृहस्पतिवार को शामली में माजरा रोड स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के निकट दो गोवंश मृत पड़े मिले।
आसपास मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी, जिसके बाद कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। गोवंश के मुंह से झाग निकल रहा था। कार्यकर्ताओं ने गोवंश की हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगाने की कोशिश की गई। इसी दौरान सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद एसडीएम प्रशांत कुमार भी वहां आ गए। पशु पालन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद गोवंश को गड्ढा खोदकर दबवा दिया गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की तरफ से आदर्श मंडी थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद झिंझाना रोड पर पीर से कुछ दूरी पर एक घायल गोवंश मिला, जबकि गांव खेड़ीकरमू के पास एक मृत गोवंश पड़ा मिला। बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल निर्वाल तथा अन्य कार्यकर्ता वहां भी पहुंचे और गोवंश की मौत पर गुस्सा जताया।