फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chhadiyan mein do pakshon mein sangharsh, panch ghayal

छडि़यान में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल

Fri, 04 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
chhadiyan mein do pakshon mein sangharsh, panch ghayal
कैराना के छड़ियान में दो पक्षों में संघर्ष के बाद भीड़ को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कैराना के छड़ियान मुहल्ले में कार मकैनिक और ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में संघर्ष हो गया। लाठी डंडे और बेल्टों के चलने से पांच लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे दरबार खुर्द निवासी हारून ट्रैक्टर ट्राली लेकर कांधला तिराहे की ओर जा रहा था। कांधला तिराहे पर जाम लगा होने की स्थिति में हारूण के ट्रैक्टर का पाहिया इनाम कुरैशी की कार मरम्मत के खोखे के बाहर पडे़ जैक पर चढ़ गया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और संघर्ष शुरू हो गया। इससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष के हारून, कौसर, माजिद एवं मुंशाद तथा दूसरे पक्ष से इकराम कुरैशी घायल हो गया। हारून ने किसी तरह एक मकान में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और बंद मकान से घायल हारून को बाहर निकाला। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।


सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि माहौल बिगाड़ने वालों काे बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि किसी भी पक्ष की और से तहरीर नहीं आने के कारण एक पक्ष के हारून, उसके भाई मुंशाद तथा दूसरे पक्ष के इकराम एवं उसके पिता हाजी हारून कुरैशी निवासी का चालान किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed