{"_id":"57e6bebf4f1c1b3276a83359","slug":"chen-was-heavy-on-the-female-punch-snacron","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचरों पर भारी पड़ा नारी का मुक्का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचरों पर भारी पड़ा नारी का मुक्का
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सरेबाजार चेन लूटकर भाग रहा एक लुटेरा महिला के हौसले के आगे पस्त हो गया। महिला ने लुटेरे को दौड़कर पकड़ लिया और धुनाई कर डाली। महिला की हिम्मत को देख वहां मौजूद लोग भी आगे आए और आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।
शनिवार को गांव गोहरनी निवासी सरोज नगर में एक अस्पताल में बाइक से पुत्र के साथ दवाई लेने के लिए आई हुई थी। सुबह साढ़े नौ बजे अपने गांव में जा रही थी। जैसे ही वह माजरा रोड के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक आए और उनमें से पीछे बैठे युवक ने महिला के गले में पड़ी चैन में झपट्टा मारकर चेन छीन ली।
पहले तो महिला कुछ समझ नहीं पाई, लेकिन थोड़ी देर ही हिम्मत दिखाते हुए महिला ने बाइक के पीछे दौड़कर एक लुटेरे को पकड़ लिया। जिससे वह नीचे गिर गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। फिर क्या था महिला ने उसकी धुनाई शुरू कर दी, इस दौरान लुटेरे ने महिला के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
यह देखकर चुपचाप खड़ी भीड़ के बीच हिम्मत जगी और तब पब्लिक ने चेन लुटेरे को दबोच लिया। उसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और पब्लिक से घटना की जानकारी ली, जिसके बाद उसको पब्लिक को सौंप दिया गया।