{"_id":"57eabbb64f1c1b6809573cf2","slug":"cemetery-protest-at-the-occupation-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान पर कब्जे के विरोध में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्रिस्तान पर कब्जे के विरोध में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे करने की कोशिश में कब्रों को खुर्द बुर्द कर दिया गया। इसको लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गया। सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन ने लोगों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने अवैध कब्जा हटवाकर कब्रिस्तान की चारदीवारी कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
कस्बा कैराना में मोहल्ला छड़ियान कांधला रोड पर कब्रिस्तान है। कुछ दिनों से आधा दर्जन लोग उक्त कब्रिस्तान में जेसीबी मशीन चलाकर भूमि समतल कराने में लगे हुए थे। जिस कारण सैकड़ों कब्र भी खुर्द बुर्द कर दी गई। इसके अलावा भी कब्रिस्तान के बाहरी हिस्से में दो तीन लकड़ी की टाल बनी हुई थी। मंगलवार शाम लोगों को जैसे ही कब्रिस्तान में कब्रें खुर्द बुर्द किए जाने का पता चला, तो आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए।
आरोप लगाया कि मुस्लिम समाज के ही आधा दर्जन लोग कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। उन लोगों ने सैकड़ों कब्रें तोड़ दी हैं। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, कब्रिस्तान के बाहरी हिस्से में कई वर्षों से बनी लकड़ी की टालों पर भीड़ ने पहुंचकर तोड़फोड़ कर दी। मामला गरमाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बाद में सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन भीड़ के बीच पहुंचे तथा उन्हें समझाकर शांत कराया। इस दौरान विधायक नाहिद हसन ने कहा कि कब्रिस्तान को पूर्ण रूप से कब्जा मुक्त कराकर चारदीवारी बनवाई जाएगी। साथ ही कब्जे की नीयत से कब्रें तोड़ने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद भीड़ शान्त हो गई। कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध अवैध कब्जा और कब्र तोड़ने की तहरीर मिली है।