{"_id":"58b86b5d4f1c1b214e830bb3","slug":"cbi-ne-khanan-ki-jaanch-shuru-ki","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई ने डाला डेरा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन की जांच के लिए सीबीआई ने डाला डेरा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अवैध खनन के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू हुई सीबीआई जांच के लिए टीम शामली तक पहुंच गई है। शामली जिले में यमुना नदी से बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन हो रहा है। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने इस मामले में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के बाद झिंझाना और कैराना क्षेत्र में घूमकर अवैध खनन के संबंध में जांच की।
नदियों से अवैध रेत खनन बंद कराने के लिए पूर्व में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल) भी आदेश जारी कर चुका है। वहीं, अवैध रेत खनन के खिलाफ हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जिसके बाद प्रदेशभर में सीबीआई टीम जांच कर रही थी। इसी सिलसिले में बृहस्पतिवार को सीबीआई के एडिश्नल एसपी एनके पाठक, डिप्टी एसपी केपी शर्मा और पीसी वेदपाल सिंह शामली पहुंचे।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार से उनके कार्यालय पर मुलाकात कर उन्होंने अवैध रेत खनन के बारे में जानकारी ली। साथ ही 2012 से अब तक अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर कराई गई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। इसके बाद सीबीआई टीम झिंझाना थाने पहुंची। वहां झिंझाना थानाध्यक्ष अवनीश गौतम से मुलाकात कर झिंझाना क्षेत्र में यमुना नदी से होते अवैध रेत खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
पूर्व में झिंझाना थाने पर अवैध रेत खनन करने वालों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। उन सभी मुकदमों से संबंधित ब्यौरा लेने के पश्चात सीबीआई टीम कैराना क्षेत्र में निकल गई। देर रात तक सीबीआई टीम जनपद में डेरा जमाए रही। माना जा रहा है कि अगले कई दिन तक अवैध रेत खनन की सच्चाई जानने के लिए यमुना खादर क्षेत्र में भी भ्रमण करेगी।