{"_id":"57041c814f1c1b8838c81225","slug":"cay-inn-youth-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत्ती सराय में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेत्ती सराय में युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
थानाभन के रेत्ती सराय मोहल्ले में मृतक माेनू के रोते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। मोहल्ला रेत्ती सराय में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि युवक को युवती के परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मामले में युवती के पांच परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। नगर के मोहल्ला रेत्ती सराय निवासी सत्यपाल पंजाब में भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। उसके 22 वर्षीय पुत्र मोनू का कस्बे की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जिसका दोनों के परिजन विरोध कर रहे थे, लेकिन मोनू और युवती ने एक दूसरे से मिलना नहीं छोड़ा। तंग आकर परिजनों ने मोनू को हरियाणा के गन्नौर में ट्रैक्टर ट्रॉली किराये पर चलाने के लिए भेज दिया। मंगलवार की सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मोनू के परिजनों का आरोप है कि सोमवार को युवती ने मोनू को कॉल कर अपने घर बुलाया था। परिजनों के विरोध को देखते हुए दोनों घर से भाग निकले। जब वह लतीफगढ़ रोड के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में घूमते देख हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
पूछताछ के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया और मोनू को भी चेतावनी देकर छोड़ दिया। आरोप है कि जब मोनू मोहल्ले में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे युवती के परिजनों ने मोनू को घेरकर बुरी तरह से पीटा। जिसमें मोनू गंभीर घायल हो गया और अचेत अवस्था में मोनू को उसके घर के बाहर फेंक दिया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मोनू की मां कौशल ने युवती के पिता देवेंद्र, चाचा राजेंद्र पुत्र भगीरथ, रितेश, अंकुर, सचिन पुत्र देवेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।