{"_id":"5aedfc474f1c1b5f098b83a0","slug":"caught-35-lakh-liquor-liquor-smuggled","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करी कर लाई गई 35 लाख की शराब पकड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करी कर लाई गई 35 लाख की शराब पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Sun, 06 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान ट्रक में लादकर लाई गई तस्करी की शराब बरामद कर ली। ट्रक में अरुणाचल प्रदेश मार्का 1000 पेटी देशी शराब लदी थी, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उक्त शराब को यूपी के साथ ही अन्य प्रदेशों में सप्लाई किया जाना था। आशंका है कि इसका इस्तेमाल चुनाव में भी हो सकता था।
शनिवार दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने झिंझाना थाना पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर झिंझाना थाना प्रभारी एमएस गिल ने पुलिस टीम को साथ लेकर शनिवार सुबह हरियाणा बॉर्डर बिडौली चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करनाल की तरफ से आए ट्रक को रोक कर चेक किया, तो उसमें शराब की पेटियां लदी मिलीं।
ट्रक में लदी देशी शराब क्रेजी रोमियो की 1000 पेटियां बरामद हुई, जो अरुणाचल प्रदेश मार्का हैं। ट्रक पर राजस्थान का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखा हुआ है, उसकी भी जांच कराई जा रही है। मौके से ट्रक चालक अनिल पुत्र सोमपाल और उसके साथी संजय पुत्र सेलकराम निवासी नूरवाडा हरिसिंह कालोनी थाना सदर जिला पानीपत को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत 35 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है। प्रेसवार्ता के दौरान सीओ कैराना राजेश तिवारी और थाना प्रभारी एमएस गिल भी मौजूद रहे।