{"_id":"57d6ff884f1c1bef30d47b0b","slug":"car-drivers-caught-waiting-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए कार चालक इंतजार के हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए कार चालक इंतजार के हत्यारोपी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना के गांव बराला निवासी इंतजार की अपहरण के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में मास्टर माइंड सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य अभी भी फरार चल रहे हैं। कार सहित इंतजार का अपहरण बदमाशों ने आईसीआईसीआई बैंक की कैश वैन लूटने के लिए किया था।
सोमवार को एसपी विजय भूषण ने बताया कि पांच सितंबर को इंतजार निवासी बराला अपनी स्कार्पियो गाड़ी सहित लापता हो गया था। दो दिन बाद उसकी रमाला थाना क्षेत्र के गांव बुढ़पुर में लाश पड़ी मिली थी, जबकि गाड़ी गंगोह के सांगाठेरा में मिली थी। पुलिस मामले की सर्विलांस के माध्यम से जांच कर रही थी। जिसमें प्रमोद पुत्र प्रीतम निवासी लूम थाना छपरौली बागपत, सोनू पुत्र प्रताप निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत बागपत, गौरव पुत्र त्रिलोक मालैंडी गढ़ीपुख्ता शामली, अजीत पुत्र हिंदपाल मोरना भोपा मुजफ्फरनगर, विवेक पुत्र राकेश खाकिदपुर फलावदा मेरठ, पिंटू शर्मा पुत्र रामकिशन निवासी सारा थाना निवाड़ी गाजियाबाद और दीपक राठी पुत्र राजकुमार बामनौली थाना दोघट बागपत का नाम प्रकाश में आया।
11 सितंबर को पुलिस ने इस मामले में प्रमोद, पिंटू, विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रमोद, विनोद राठी ने बुढ़ाना के एक व्यवसायी के यहां से उसका कैश लेकर जाने वाली आईसीआईसीआई बैंक की कैश वैन लूटने का प्लान बनाया गया था। जिसके लिए बड़ी गाड़ी की जरूरत थी। इसी के चलते इंतजार की गाड़ी एयरपोर्ट के बहाने बुक करके कांधला नहर पर बुलाया। उसके बाद विशाल ने चाकू से गोदकर तथा सोनू ने सेलोटेप से दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार फरार अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए प्रमोद, विवेक और पिंटू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। बताया जाता है कि प्रमोद पर करीब नौ मुकदमे, विवेक पर भी नौ मुकदमे और पिंटू पर लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म के दो मुकदमे दर्ज हैं।