फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car driver hostage looted

सहारनपुर से किराए पर लाई कार को कांधला में लूटा, चालक को फेंका

Thu, 13 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 13 Oct 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
Car driver hostage looted
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
कांधला। सहारनपुर से किराए पर लाई गई कार को बदमाशों ने बुढ़ाना रोड पर लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंककर फरार हो गए। पीड़ित चालक ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सहारनपुर के गांव देवला निवासी उस्मान किराए पर कार चलाता है। पीड़ित के अनुसार मंगलवार को सहारनपुर निवासी ट्रांस्पोर्टर बोबी ने उसको चार युवकों के साथ शामली के लिए भेजा था। देर शाम वह उनको लेकर शामली पहुंचा, तो उनमें से एक ने कांधला अपनी रिश्तेदारी में चलने की बात कहते हुए उस्मान को कांधला लेकर आ गए।
विज्ञापन


कांधला पहुंचने पर उन्होंनेेे हथियारों के बल पर उस्मान को बुढ़ाना रोड की ओर चलने को कहा। कुछ दूरी पर चलने के बाद रेलवे स्टेशन के समीप चारों युवकों ने उस्मान को पीटा और उससे पांच हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन तथा कार लूटने के बाद उसे आम के बाग में बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। किसी तरह से बंधनमुक्त होकर उस्मान ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को एसओजी प्रभारी राजकुमार शर्मा और सीओ कैराना भूषण वर्मा ने चालक से मामले की जानकारी ली। एसओजी टीम ने ट्रांसपोर्टर बोबी को हिरासत में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित कार चालक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed