फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By force of arms on the youths looting

हथियारों के बल पर युवकों से लूटपाट

Sat, 01 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
By force of arms on the youths looting
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
झिंझाना। मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटपाट और खेत में बांधकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर पीड़ितों ने थाना झिंझाना में सूचना दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगल में कांबिग की लेकिन सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम लगभग सात बजे मोमीन निवासी मोहल्ला शेखोमैदान झिंझाना, व वसीम निवासी नई बस्ती कांधला गांव मंसूरा से मजदूरी कर बाइक से झिंझाना लौट रहे थे। गांव बेदखेड़ी के तिराहे के निकट पहुंचे तो खेतों से निकलकर आए तीन चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचों के बल पर वसीम से छह हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। मोमीन से बाइक, 1900 रुपये नकद, मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उनके कपड़ों से हाथ मुंह बांधकर पास के खेत में डालकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


लगभग दो घंटे के बाद दोनों बंधकों ने अपने आप को मुक्त कर थाना झिंझाना पहुंच कर लूट की सूचना दी। उधर, थाना प्रभारी बीपी सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed