{"_id":"59651a654f1c1b636b8b46d1","slug":"bullets-shot-in-old-rows","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में गोलियां चलीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में गोलियां चलीं
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कस्बा बनत के मोहल्ला संजयनगर में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हो गई। इस दौरान छतों से दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए।
कस्बा बनत निवासी कल्लू और आसिफ की आपस में रिश्तेदारी है। दोनों परिवारों में करीब छह माह से रंजिश चली आ रही है। मंगलवार की शाम दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर गाली गलौज हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग छतों पर चढ़ गए तथा एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान किसी ने पुलिस को फायरिंग की सूचना दी।
सूचना पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, एएसपी जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मोहल्ले के लोगों से बात की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने फायरिंग की तथा फायरिंग से मोहल्ले में दहशत व्याप्त हो गई। इस मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसके बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।