फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buchchakedi conflict in the village , women and six injured

गांव बुच्चाखेड़ी में संघर्ष, महिला समेत छह घायल

Fri, 04 Dec 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 04 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी में दीवार बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले, जिसमें एक महिला सहित दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर छह और दूसरे पक्ष की तहरीर पर पांच आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्ष से एक एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह ग्राम बुच्चाखेड़ी में पड़ोसी सुखपाल व भुल्लन पक्ष के बीच दीवार बनाने को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलने के साथ महिलाओं से छेड़खानी भी हुई। झगडे़ व मारपीट के दौरान एक पक्ष के सुखपाल, राजकुमार व मंगलू घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से मुकेश, संजय, रफल सिंह व चमेली घायल हो गईं।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया। बाद में एक पक्ष के सुखपाल व दूसरे पक्ष के भुल्लन निवासी बुच्चाखेड़ी ने कोतवाली में पहुंचकर एक दूसरे के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं के साथ छेड़खानी के आरोप में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि बुच्चाखेड़ी निवासी सुखपाल की तहरीर पर सुरेश, संजय, रफल सिंह, राहुल, प्रदीप व अंकित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे पक्ष के भुल्लन की तहरीर पर मंगलू, सुखपाल, राजकुमार, बिंदर व सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन के विवाद में पीटा
 शामली। मोहल्ला राजोवाला निवासी शकील के घर पर मोहल्ले के ही एक युवक ने भाइयों के मिलकर धावा बोल दिया, जिसमें शकील व उसकी बहन को आरोपियों ने बुरी तरह से पीटा। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई। शकील का आरोपी युवक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है।

झगड़े में आठ लोगों का चालान
कैराना। ग्राम मंडावर में बच्चों के बीच कहासुनी के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं पुलिस ने आठ लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। बुधवार को ग्राम मंडावर में उमरदीन और वाजिद पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था।


 पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया था। वहीं, मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि झगड़ा करने के कारण दोनों पक्षों के जमशेद, इमरान, उमरदीन, साजिद, रिहान, दिलशाद, नासिर और जमशेद का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में भेजा गया। वहां से आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed