फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brothers attacked in revenge

रंजिश में सगे भाइयों पर हमला बोला

Tue, 02 Aug 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 02 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Brothers attacked in revenge
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने घर में घुसकर दो भाइयों को लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने दोनों को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल  रेफर कर दिया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव सुन्ना निवासी तराबू और सैय्यद पक्ष में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। दोनों पक्षों में कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सोमवार शाम तराबू के भतीजे सावेज और शाहरुख घर पर बैठे पढ़ाई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच सैय्यद आधा दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में  घुस आया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद  मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों  के अनुसार दोनों घायलों की  हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायलों के चाचा तराबू ने  आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed