फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Break the lock of temple, cash theft, jewelery

मंदिर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण चोरी

Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 06 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Break the lock of temple, cash theft, jewelery
crime - फोटो : अमर उजाला
कांधला। ताला तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नकदी और देव प्रतिमाओं से आभूषण चोरी करने पर श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त हो गया। भाजपा नेता के नेतृत्व में लोगों ने कांधला थाने पहुंचकर तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल स्थित शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर देव प्रतिमाओं को सोने-चांदी के आभूषण से सजाया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पूजा अर्चना करने के बाद पुजारी मंदिर का मुख्य दरवाजा बंद करने के बाद अपने घर पर चला गया। बुधवार सुबह करीब चार बजे जब पुजारी मंदिर में पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। मंदिर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा दान पात्र का ताला टूटा हुआ था। साथ ही देव प्रतिमाओं से आभूषण नहीं थे।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। भाजपा नेता नेरश सैनी के नेतृत्व में लोगों ने कांधला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह से मुलाकात की और वारदात का खुलासा कराने की मांग की। पुजारी सोमदत्त की तरफ से दी गई तहरीर में मंदिर के दान पात्र से चार हजार रुपये नकदी के अलावा सोने चांदी के आभूषण चोरी होने बताए हैं। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed