{"_id":"58d018554f1c1be5431a2a9c","slug":"brahmin-yuvjan-sabha-ke-rastriya-adhyaksha-ke-pariwar-par-hamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार पर हमला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कांधला में प्रेसवार्ता कर घटना के बारे में बताते आशुतोष पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। पूजन के लिए मंदिर जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि आरोपियों से मुकदमेबाजी चल रही है। उसमें गवाही से रोकने के लिए ही हमला किया गया है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि कुछ लोग पूर्व में चले आ रहे मुकदमों के चलते उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। सोमवार सुबह उनका चचेरा भाई शुभम, भाभी सिमरन और परिवार के अन्य लोग मंदिर जा रहे थे। जब वह लोग मोहल्ला गुजरान में पहुंचे तो तीन युवक उनकी कार के सामने आ गए। उसके भाई को नीचे खींच लिया। कहा कि अपने भाई को हमारे मुकदमे में गवाही देने से मना कर देना नहीं, तो परिवार को जान से हाथ धोना पडे़गा।
विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आशुतोष पांडेय ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।