फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   boy's dead body found

युवक का शव मिला, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 13 Aug 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 13 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
शामली में गढीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव हरीपुर नया गांव के पास ट्रैक्टर लेकर जा रहे युवक का शव पडा मिला। युवक के परिजनों और भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी । घटना के विरोध में थाने पर जोरदार हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रात तक ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे।
विज्ञापन


 थानाभवन क्षेत्र के गांव मस्तगढ के पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार का बेटा अनुज (28) शुक्रवार रात करी साढे आठ बजे किसी कार्य से ट्रैक्टर लेकर गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव हरीपुर नयागांव गया था। आरोप है कि नया गांव के पास ही रास्ते में मिले पुलिस कर्मियों ने उसे घेर लिया, मारपीट करने के बाद उसे गोली मार दी।
विज्ञापन

 जिससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मस्तगढ से युवक के परिजनों के साथ ही भाकियू कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अनुज का पिता नरेंद्र भाकियू से जुडा है। वहां पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों की भीड गढीपुख्ता  थाने पहुंची और वहां भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय भूषण तथा सीओ थानाभवन के अलावा कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की
मांग को लेकर हंगामा चलता रहा। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को समझाया कि मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। देर रात  तक ग्रामीणों की भीड थाने पर ही जमा रही।


उधर, इस मामले में पुलिस अधीक्षक विजय भूषण का कहना है कि पुलिस कर्मियों पर बेबुनियाद आरोप है। क्योंकि पुलिस से युवक का कोई विवाद होना भी जानकारी में नहीं आया है। युवक की मौत कैसे हुई, उसका पता पोस्टमार्टम से चलेगा। वैसे प्रारंभिक जांच में गोली लगने की पुष्टि भी नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed