{"_id":"57950d884f1c1bc148c4d479","slug":"boy-kidnap-in-thanabhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
युवक के अपहरण की सूचना पर थाने पहुंचे ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के थानाभवन में अपनी रिश्तेदारी से लौटते समय एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। गांव के मार्ग पर उसकी बाइक, मोबाइल और चप्पल पड़ी मिली। इसके चलते परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सीओ, एसओजी प्रभारी और थाना प्रभारी ने पुलिस बल और खोजी कुत्ते के साथ कांबिंग की। लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा । पत्नी की ओर से अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थानाभवन के गांव मुल्लापुर निवासी नीटू पुत्र ज्ञानचंद मसावी मार्ग पर स्थित एक दुकान में ट्रैक्टर ट्राली और लोहे का सामान बनाने का कार्य करता है। शनिवार शाम नीटू अपने मौसा के यहां गांव हसनपुर लुहारी जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर निकला था। वहां से लौटते हुए देर रात वह घर नही पहुंचा तो उसकी पत्नि रेनू ने नीटू के पास फोन किया। इस दौरान उसने अपनी लोकेशन कच्ची गढ़ी बताई। लेकिन इसके बाद से नीटू का फोन बंद हो गया।
रात में नीटू के घर न पहुंचने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। सुबह लगभग छह बजे मसावी चौराहे के पास नीटू की बाइक, एक मोबाइल फोन और चप्पल पड़ी मिली। पास ही स्थित ईंख के खेत में घसीटने के निशान मिले। परिजनों का मानना है कि नीटू के साथ मारपीट कर उसे घसीटकर अपहरण किया गया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, थाना प्रभारी नीरज सिंह, एसओजी प्रभारी सचिन मलिक ने पुलिस बल और खोजी कुत्ते के साथ जंगलों में कांबिंग की।
विज्ञापन
घटना को लेकर चेयरमैन संजय शर्मा, अशोक सैनी, प्रधान चरण सिहं सैनी, सुनील सैनी, अनिल गोयल, जुम्मा सैनी अन्य ग्रामीणों ने थानाभवन थाने पहुंच घटना पर रोष जताया। नीटू की पत्नी रेनू और भाई सतीश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा का कहना है कि नीटू को जल्द ही बरामद कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।