{"_id":"591754724f1c1b1d6885346e","slug":"bike-rider-shot-at-the-intent-of-looting","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के इरादे से बाइक सवार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के इरादे से बाइक सवार को गोली मारी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर शनिवार देर रात बदमाशों ने लूटपाट के इरादे बाइक सवार दो युवकों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को शामली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। राहगीरों को आते देख बदमाश फरार हो गए।
कैराना क्षेत्र के गांव बराला निवासी दिलशाद और नौशाद शनिवार रात बाइक से कांधला से अपने गांव लौट रहे थे। पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर छह बदमाशों ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की।
बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली बाइक पर पीछे बैठे दिलशाद को लग गई। इसी दौरान आती कार को देखकर बदमाश जंगल में फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दिलशाद और नौशाद को शामली स्थित अस्पताल ले आए। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कांबिंग की।