फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bike rider firing on youth, panic

बाइक सवार युवक पर फायरिंग, दहशत

Sun, 16 Dec 2018 12:17 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 16 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike rider firing on youth, panic
crime - फोटो : अमर उजाला
कैराना। बहन और भांजी को ससुराल छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने ईख के खेत से फायरिंग कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चला। पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अकबरपुर सुन्हेटी निवासी खालिद ने बताया कि शनिवार को करीब दोपहर एक बजे वह अपनी बहन दिलशाना और भांजी मंतसा को बाइक से ससुराल सांगाठेड़ा छोड़ने जा रहा था। गांव से निकलते ही जंधेड़ी रोड पर सड़क किनारे ईख के खेत से हथियारों से लैस कुछ बदमाश निकले और उस पर फायरिंग कर दी। शोर मचाने ग्रामीण एकत्र हो गए और खेत की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा खेत में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद में पीड़ित खालिद ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। विदित रहे कि खालिद के चचेरे भाई ट्रक चालक मुरसलीन का शव 12 दिसंबर की सुबह नया गांव और खुरगान के बीच सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला था। परिजनों की तहरीर पर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया गया था। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed