फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bags flown 50 thousand

बैग से 50 हजार उड़ाए

Thu, 03 Dec 2015 12:59 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 03 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bags flown 50 thousand
शामली । मुजफ्फरनगर बस स्टैंड पर एक महिला का रुपयों से भरा बैग काटने पर हंगामा हो गया। महिला ने शोर मचाते हुए बस में सवार दो महिलाओं को पकड़ लिया, इनसे रुपये बरामद हुए। बाद में महिला ने दोनों को पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बा बाबरी निवासी बबीता खरीददारी करने शामली आ रही थी। लालूखेड़ी स्टैंड से वह बस में सवार हुई। इस दौरान उसके पास बैग में करीब 50 हजार रुपये भी थे। जब वह मुजफ्फरनगर बस स्टैंड पर उतरी, तो उसे बैग से रुपये गायब मिले। उसके शोर मचाते ही दो महिलाएं बस से उतरकर भागने लगीं, जिस पर बबीता ने अन्य लोगों के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


दोनों महिलाओं के पास से रुपये भी बरामद हो गए।
 सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस महिला कांस्टेबल को लेकर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा डीएस कालिया ने बताया पकड़ी गई महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि महिला के पैसे बरामद हो गए हैं। उसने कोई तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed