{"_id":"57fd38564f1c1be63c28df08","slug":"badmashon-ne-yuvak-ko-goli-maari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने शामली चीनी मिल में ड्यूटी कर लौट रहे युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने शामली चीनी मिल में ड्यूटी कर लौट रहे युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 12 Oct 2016 04:25 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के शुगर मिल में ड्यूटी कर लौट रहे एक युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने बलवा गेट के पास गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
राजपाल पुत्र अजब सिंह निवासी रसूलपुर गुजरान शामली शुगर मिल में नौकरी करता है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम छह बजे छुट्टी के बाद वह अपने गांव बाइक पर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही बलवा गेट से आगे पहुंचा तो पीछे से ओवरटेक कर दो बदमाशों ने उसको रोक लिया और उस पर फायर झोंक दिया, जो उसके हाथ में लगी।
उसके बाद बदमाशों ने दूसरी गोली उसकी छाती में मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सड़क पर पड़े घायल को देखकर राहगीरों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
अस्पताल से गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसे मेरठ को ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।