{"_id":"57e81d174f1c1bf70a57415e","slug":"badmashon-ne-ki-yuvon-par-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवकों पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवकों पर की फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
गांव हसनपुर में घटना की जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर लिसाढ़ में रविवार शाम ताश खेल रहे युवक को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो गोली युवक को लगीं, जबकि वहां बैठे दो अन्य लोग गोली घायल हो गए। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
लिसाढ़ के मजरा हसनपुर में पुष्पेंद्र पुत्र राजपाल सुखपाल के घर के सामने करीब सवा पांच बजे ताश खेल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक उसी दौरान प्लेटिना बाइक पर दो युवक आए। एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरे ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा था। दोनों ने आते ही पुष्पेंद्र को टारगेट करते हुए फायरिंग कर दी। पुष्पेंद्र को दो गोली लगीं, जबकि वहीं बैठा उसका ताऊ बेदू और राजपाल भी घायल हो गया।
बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक पर फरार हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणेें ने घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। उधर, देर शाम घायलों से सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि घायल पुष्पेंद्र से पूछताछ की जा रही है, मामला रंजिश का लग रहा है, फिलहाल तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।