फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   avaidh aslaah ki factory pakdi

अवैध असलहा की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 25 Oct 2018 12:19 AM IST
amarujala
amarujala Updated Thu, 25 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
avaidh aslaah ki factory pakdi
file - फोटो : amarujala
पुलिस ने झिंझाना कस्बे के एक मकान में छापामारी कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से भारी संख्या में बने और अधबने तमंचे और उपकरण बरामद हुए हैं। झिंझाना थाने में पत्रकार वार्ता में एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के तलाही मोहल्ले में महबूब के मकान पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने तीन तमंचे बने हुए, 12 बोर एक तमंचा, 32 बोर कारतूस के अलावा 13 तमंचे अधबने बरामद किए। उन्हें बनाने के उपकरण में ड्रिल , वेल्डिंग मशीन के अलावा कटर आदि सामान बरामद किया है। तमंचों को बना रहा युवक कामिल निवासी गांव आल्दी थाना कांधला को मौके से गिरफ्तार किया गया है। फैक्ट्री मालिक महबूब,  निवासी तलाही झिंझाना फरार हो गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। एसपी के अनुसार पकड़ा गया युवक पहले भी दो बार तमंचे बनाने के मुकदमे में कांधला और कैराना से जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि ये तमंचे कहां सप्लाई होते हैं। कितने में बेचे जाते हैं और इनका खरीदार कौन है? ये सब जानकारी फरार हुए युवक को है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed