{"_id":"56fc33454f1c1be27bf00821","slug":"attachment-proceedings-on-murder-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी युवती पर कुर्की की कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी युवती पर कुर्की की कार्रवाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। युवती की अपहरण कर हत्या के मामले में फरार आरोपी युवती पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी। कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद भी युवती पेश नहीं हुई। जिसके चलते बुधवार को आरोपी युवती के पिता के घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई। सरधना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद सामान को झिंझाना थाने में जमा कराया।
अगस्त 2015 में सरधना क्षेत्र के गांव छुर निवासी युवती अंजली को झिंझाना निवासी पांच युवकों ने अगवा कर लिया था। जिसे करीब दस दिन तक बंधक बनाए रखा और बाद में उसकी हत्या कर शव को दफना दिया था। इस मामले में युवती के पिता ने पांच युवकों व एक युवती के खिलाफ थाना सरधना में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद 12 सितंबर को अंजली का शव सरधना पुलिस ने नामजद आरोपी रूपेश की निशानदेही पर बरामद कर लिया।
साथ ही उसके चार साथियों नदीम, यासीन, बोबी, राहुल व युवती रश्मि के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया। इस मामले में रश्मि को छोड़कर अन्य नामजद जेल चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी रश्मि का पता नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस ने उसके कुर्की नोटिस जारी कराए।
विज्ञापन
बुधवार को सरधना पुलिस झिंझाना पहुंची और रश्मि के घर से सामान की कुर्की की कार्रवाई की और वहां से कुर्क किया गया सामान थाना झिंझाना में जमा कराया। सरधना पुलिस के दरोगा पवन मलिक ने बताया कि रश्मि के न्यायालय से नोटिस जारी हुए थे। इसके बाद रश्मी पेश नहीं हुई।