{"_id":"571fbd634f1c1b7827a91b82","slug":"atm-thieves-entered-by-breaking-the-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़कर एटीएम में घुसे चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार तोड़कर एटीएम में घुसे चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। मोहल्ला मिर्दगान स्थित कॉर्पोरेशन बैंक शाखा के एटीएम में सेंध लगाकर चोरी करने की कोशिश की गई। चोरी में विफल होने पर चोरों ने एटीएम मशीन को क्षतिगस्त कर दिया। सीओ सहित पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जांच की।
मोहल्ला मिर्दगान में हिन्दू इंटर कालेज की मार्केट में कॉरर्पोरेशन बैंक की शाखा है। बैंक शाखा के बाहर कांधला कैराना रोड पर एटीएम है। सोमवार देर रात एटीएम मशीन के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर भीतर घुसे चोरों ने मशीन में तोड़फोड़ कर दी। मंगलवार सुबह एटीएम मशीन में सेंध लगने का पता चला।
बैंक प्रबंधक ने कांधला थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके चलते सीओ सिटी निशांक शर्मा और थानाध्यक्ष साहब सिंह पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बैंक प्रबंधक और कर्मियों से पूछताछ की। सीओ निशांक शर्मा ने एटीएम मशीन के भीतर लगे सीसी कैमरे का फुटेज देखकर अपराधियों की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन एटीएम मशीन में प्रकाश व्यवस्था ठीक न होने के चलते फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं आ सके। जिसके चलते पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बैंक प्रबंधक पंकज कुमार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी निशांक शर्मा का कहना है कि एटीएम में चोरी की कोशिश की गई। एटीएम मशीन की सीसी फुटेज को एक्सपर्ट के पास भेजा जा रहा है। फुटेज में बदमाशों की शिनाख्त करने के बाद ही गिरफ्तारी की जाएगी।